जम्मू-कश्मीर के सितारों ने आर्टिकल 370 पर रखी राय, कुछ को हुई खुशी तो कुछ ने कहा ऐसा !

पूरे देश के लिए आज मानो एक एतिहासिक दिन बन गया है। आज वो हुआ है जो पिछले 70 सालों से भारत देश में नहीं हुआ है। दरअसल हाल ही में पीएम मोदी की सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 का खात्मा किया है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया हैं। सरकार के इस कदम से देशभर में खुशी की लहर है। वहीं बड़े फैंसले से आज आम आदमी ही नहीं बल्कि सितारों की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। बॉलीवुड और टीवी की दुनिय़ा के कई सितारे हैं जिन्होंने इस पर अपनी खुशी जताई है। वहीं कई ऐसे सितारे भी हैं जो कश्मीर के हैं और उन्होंने भी इस पर अपनी राय रखी है।


कुछ ने इस पर खुलकर बात की है तो वहीं कुछ ने इस पर चुप्पी साध ली है। जाने माने बॉलीवुड एक्टर राहुल भट्ट ने इस पर अपनी राय रखी। राहुल ने ट्विटर पर ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए राहुल ने लिखा कि, चलो वापस कश्मीर में बस जाते है , कोन कौन आना चाहता हे। राहुल ने इस पर अपनी खुशी जाहिर की है। साफ नजर आ रहा है कि इस फैंसले से राहुल कितने खुश हैं। तभी तो वापस कश्मीर में बसने की बात कह रहे हैं।


एक्टिंग को अपने धर्म के लिए छोड़ने के लिए सुर्खियों में रह चुकीं दंगल गर्ल जायरा वसीम ने भी इस पर अपनी राय रखी। जायरा खुद कश्मीर की रहने वाली हैं। जायरा ने इस पर ट्वीट किया है। जायरा ने लिखा है कि, ये भी गुजर जाएगा...कश्मीर। जायरा के इस ट्वीट के बाद कुछ लोग उनके खिलाफ बोल रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी तारीफ कर रहे हैं।


जायरा ने पिछले दिनों ही फिल्म इंड्स्ट्री को अलविदा कहा है। टीवी एक्ट्रेस एकता कौल जो कि खुद कश्मीर की हैं, उन्होंने भी इस पर खुशी जताई। एकता ने लिखा, अपने राज्य का फिर से हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। टीवी एक्टर इकबाल खान ने भी इस पर राय रखी है।

हालांकि इकबाल ने इस फैंसले की ना कोई तारीफ की और ना ही इसके खिलाफ कुछ कहा। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि, आप सबसे विनती है कि कश्मीर के लिए दुआ कीजिए। कश्मीर एक बहुत खूबसूरत जगह है।


वहां बहुत अच्छे लोग रहते हैं। बस कश्मीर में अमन और शांति बनी रहे। बता दें कि इकबाल खुद कश्मीर के रहने वाले है। वहीं एक्टर मोहित रैना जो कि खुद Jammu के हैं उन्होंने इस पर खुशी जताई और आज की तारीफ के साथ इंडियन फ्लैग को शेयर किया।

Comments

Popular posts from this blog

সাহিত্যৰথী লক্ষ্মীনাথ বেজবৰুৱা

নলিনীবালা দেৱী

অম্বিকাগিৰি ৰায়চৌধুৰী