आर्टिकल 370: शाहिद अफरीदी की बक-बक पर गौतम गंभीर का पलटवार, कहा- सब्र कर बेटा PoK में भी सब ठीक कर दूंगा

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कहीं खुशी के स्वर सुनाई दे रहे हैं तो कहीं विरोध के बोल फूट रहे हैं. सरकार ने प्रदेश से न सिर्फ अनुच्छेद 370 को खत्म किया बल्कि राज्य को दो हिस्सों में बांटकर अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश भी बना दिया. सरकार के इस फैसले को कई पार्टियों का समर्थन मिला है तो कई राजनीतिक दलों ने विरोध भी जताया है. सरकार के इस फैसले को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकटेर शाहिद अफरीदी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. अफरीदी के बयान के बाद बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने उनपर पलटवार किया.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अफरीदी पर हमला करते हुए गौतम गंभीर ने लिखा, ''आप यह भूल गए कि मानवता विरोधी अपराध भारत में नहीं पीओके में होता है. चिंता मत करो 'बेटा' जल्द ही हम वहां भी सब ठीक कर देंगे.''

जम्मू कश्मीर पर हुए फैसले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के आधार पर उनके अधिकार दिए जाने चाहिए. आजादी का अधिकार जो हम सभी को है.

अफरीदी ने ट्वीट कर कहा, ''यूएन के नियमों के तहत कश्मीरियों को उनका अधिकार दिया जाना चाहिए. कश्मीर में यह सब क्यों हो रहा है? डोनाल्ड ट्रंप को इस मामले में जरूरी रूप से मध्यस्थ की भूमिका अदा करनी चाहिए."

Comments

Popular posts from this blog

সাহিত্যৰথী লক্ষ্মীনাথ বেজবৰুৱা

নলিনীবালা দেৱী

অম্বিকাগিৰি ৰায়চৌধুৰী